Breaking News in Hindi

हत्या के केस में जेल गया, सजा काट 9 साल बाद लौट रहा था; घर पहुंचने से पहले ही हो गई मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई. यहां 9 साल की सजा काटकर परिवार के साथ वापस लौट रहे एक शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई. नौ साल बाद जेल से सजा काटकर बाहर निकाला व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटी के साथ ऑटो से वह अपने घर की तरफ जा रहा था तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उसके ऑटो में टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि विजय कुमार की मौके पर मौत हो गई और उसकी बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.

पूरा मामला लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे का है. यहां एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई जबकि पत्नी और ऑटो चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गुगरापुर गांव निवासी विजय कुमार हत्या के मामले में इटावा जेल में 9 साल से सजा काट रहे थे.

टेंपो में सवार होकर जा रहा था पूरा परिवार

वह जेल से रिहा होकर अपने घर जा रहे थे. वह अपनी पत्नी और 18 साल की बेटी के साथ टेंपो में सवार होकर जा रहे थे. सौसरापुर निवासी टेंपो चालक लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से तलाग्राम की तरफ जा रहे थे. जैसे ही टैम्पो तलाग्राम थाना क्षेत्र के 168 किलोमीटर पर पहुंचे तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि टेंपो डब्बे में तब्दील हो गया. हादसे के बाद, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. वहीं किसी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. हादसे की सूचना मिलते ही घटना पर पहुंची पुलिस.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन