Breaking News in Hindi

हथियारों की खेप के साथ चार तस्कर धराए, पिस्टल और कट्टे सहित 26 जिंदा राउंड जब्‍त

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रातौर में पुलिस ने चार हथियार तस्करों को अवैध हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर जिले में हथियारों की सप्लाई करने के लिए लगातार हथियारों की खेप लेकर आते हैं, इसी क्रम में यह खेप लाई गई थी। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। दो दिन पूर्व सुभाष पुरा पुलिस ने भी तीन आरोपितों को हथियारों की खेप के साथ पकड़ा था।

रातौर चौराहे पर पकड़ाए आरोपित

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी विनय यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रातौर चौराहे पर कुछ लोग खड़े हुए हैं। उनकी गतिविधियां भी संदिग्ध नजर आ रही हैं। सूचना पर जब वह पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग दिखाई दिए। उक्त लोगों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने आरोपितों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया।

आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने छह पिस्टल, 315 बोर के छह कट्टे, एक रिवाल्वर, पिस्टल के दाे राउंड, 315 बोर के 22 राउंड, रिवाल्वर के दो राउंड जब्त किए। सभी आरोपितों की पहचान अकबर शाह पुत्र शेरु शाह, राकेश चिढ़ार पुत्र रफू चिढ़ार, साकित पुत्र महेश वर्मा और आकाश पुत्र कल्ला रजक के रूप में की गई। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बुरहानपुर से लाते थे हथियार

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह बुरहानपुर से हथियारों की खेप लेकर आते हैं। इसके बाद वह आपस में अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार हथियारों को बांट लेते हैं, जिस पर जितने ग्राहक होते हैं वह उतने हथियार ले जाता है। हथियारों की सप्लाई होने के बाद पैसों का हिसाब आपस में बैठकर कर लेते हैं। हथियारों की लागत हटाकर लाभ का बंटवारा कर लेते हैं। इसके बाद अगली खेप ले आते हैं और उसकी सप्लाई करते हैं।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वर्तमान में जिले में चुनावी माहौल शुरू हो गया है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में हथियारों की मांग बढ़ गई है, हालांकि पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदौरिया का दावा है कि वह जिले में माहौल किसी भी स्थिति में खराब नहीं होने देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...