Breaking News in Hindi

हथियारों से लैस नकाबपोश लुटेरों ने बैंक पर बोला धावा, दिनदहाड़े लूट लिए 18 करोड़ रुपए

मणिपुर के उखरुल जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की एक शाखा से नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने 18.80 करोड़ रुपए नकद लूट लिए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पंजाब नेशनल बैंक की यह शाखा उखरुल जिले के लिए ‘करेंसी चेस्ट’ है, जहां भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों और एटीएम के लिए नकदी का भंडारण किया जाता है।

वर्दी में थे कुछ लुटेरे
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम इंफाल से लगभग 80 किलोमीटर दूर उखरुल शहर में अत्याधुनिक हथियारों से लैस लुटेरे बैंक पहुंचे। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को अपने कब्जे में लिया और बैंक के कर्मचारियों को धमका कर तिजोरी से रकम लूट ली। उन्होंने बताया कि कुछ लुटेरे वर्दी में थे।

सुरक्षाकर्मियों को शौचालय के अंदर बंद किया 
उन्होंने कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को बैंक के शौचालय के अंदर बंद कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ कर्मचारियों में से एक को बंदूक दिखा कर तिजोरी खोलने के लिए कहा गया, जिसके बाद लुटेरों ने रकम लूटी। घटना की शिकायत उखरूल पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...