Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

हथेली में होने वाली खुजली देती है शुभ और अशुभ संकेत

इंदौर।  हर कोई आर्थिक और वित्तीय सुरक्षा चाहता है। कड़ी मेहनत और समर्पण के अलावा भाग्य भी बड़ी भूमिका निभाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हथेलियों की खुजली यह संकेत देती है कि धन मिलेगा या नहीं। इस संबंध में महिलाओं और पुरुषों के हाथ अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं कि हथेलियों की खुजली और धन प्राप्ति का क्या संबंध है।

ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेलियों में खुजली होना देवी लक्ष्मी की कृपा का संकेत है। हालांकि इसमें कुछ बातें अहम है। जैसे हथेली कौन-सी है। हथेली महिला या पुरुष की है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, दाहिने हाथ की हथेली पर खुलजी का मतलब है कि आपको जल्द ही धन मिलेगा। इसके अलावा जल्द ही जीवन में नया व्यक्ति जुड़ने वाला है।

पुरुषों में दाहिनी हथेली में खुजली का संकेत

पुरुषों के लिए दाहिने हथेली में खुजली होना एक अच्छा संकेत है। यह संकेत है कि व्यक्ति खोया हुआ धन या लॉटरी जीत सकता है। या किसी अन्य रचनात्मक माध्यम से पैसे मिल सकते है।

पुरुषों में बायीं हथेली में खुजली का संकेत

अगर पुरुषों के बाएं हाथ की हथेली में खुजली होती है, तो धन के मामले में भाग्य खराब हो जाएगा। या बेवजह पैसा खर्च हो सकता है। बाएं हथेली में खुजली दुर्भाग्य का संकेत है।

महिलाओं के लिए बायीं हथेली में खुजली होने का संकेत

किसी महिला का बायीं हथेली में खुजली इस बात का प्रतीक है कि वे आर्थिक रूप से सफल होंगी। यह समृद्धि की तरफ इशारा करता है।

महिलाओं के लिए दाहिनी हथेली में खुजली का संकेत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस महिला की दाहिनी हथेली में बार-बार खुजली होती है। उसे भविष्य में धन हानि हो सकती है। वहीं, बाएं हाथ से कभी किसी को पैसा नहीं देना चाहिए। पैसे हमेशा दाहिने हाथ से देना चाहिए। मान्यता है कि इससे किसी अन्य तरीके से धन वापस आ जाएगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.