Breaking News in Hindi

हनुवंतिया में चार लोग डूबने की सूचना से मचा हड़कंप, जलाशय में पुलिस ने की तलाश, नहीं मिला कोई सुराग

जिले के जल पर्यटन केंद्र हनुवंतिया में रविवार दोपहर चार लोग डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 12 बजे मूंदी थाने की डायल हंड्रेड को फोन पर किसी ने हनुवंतिया में चार लोग डूबने की सूचना दी। इस पर बीड़ चौकी और मूंदी थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जलाशय में तलाश शुरू की।

अफवाह मानी जा रही सूचना

मोटर बोट की मदद से आसपास के क्षेत्र में भी सर्चिंग की गई। सुबह से यहां कोई पर्यटक नहीं आने की जानकारी और किसी प्रकार के हादसे की जानकारी से इनकार करने पर यह सूचना अफवाह मानी जा रही है। जिस मोबाइल नंबर से डायल 100 को सूचना दी गई कि वह लगातार बंद आ रहा है। रविवार को अवकाश होने से दोपहर बाद यहां इक्का-दुक्का पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे हैं।

मूंदी थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया ने बताया सूचना के आधार पर हनुवंतिया जलाशय सहित आसपास तलाश की गई है। कोई भी हादसे की जानकारी या सुराग सामने नहीं आया है। सूचना देने वाले का मोबाइल बंद आ रहा है। उसका पता लग रहे हैं। प्रथम दृष्‍टया यह किसी की शरारत प्रतीत हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास