Breaking News in Hindi

हनुवंतिया में टेंट सिटी तैयार, 20 से शुरू होगा जल महोत्सव, क्रूज-काटेज का पर्यटक उठा सकेंगे आनंद

बीड़, खंडवा। निमाड़ के मिनी गोवा हनुवंतिया पर्यटन स्थल पर करीब दो माह चलने वाले जल महोत्सव की तैयारी जारी है। 20 दिसंबर से यहां जल महोत्सव की शुरुआत होगी। पर्यटन स्थल पर सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। टेंट सिटी का भी आकर्षक शृंगार किया गया है, जो पर्यटकों के रोमांच को और बढ़ाएगी।

नर्मदा के बैक वाटर पर स्थित हनुवंतिया पर प्रतिवर्ष की तरह इस बार जल महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए बड़े क्रूज सहित काटेज और पूरे क्षेत्र का मेंटनेंस किया जा चुका है। हनुवंतिया पर्यटन निगम के मैनेजर सुभाष अग्रवाल ने बताया कि जल महोत्सव दो महीने चलेगा यानी शुरुआत 20 दिसंबर से होगी, जो 20 फरवरी तक रहेगा। हालांकि अभी अभी विधिवत कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन संपूर्ण व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

पर्यटकों का आना-जाना है चालू

उल्लेखनीय है कि हनुवंतिया जल महोत्सव की शुरुआत के लिए सनसिटी इवेंट कंपनी द्वारा भी टेंट के काटेज लगाने का काम पूरा कर दिया गया है। इन काटेजों का किराया अभी तय नहीं किया गया है। मनोरंजन के लिए सभी संसाधन लगाए जा रहे हैं। फिलहाल प्रतिदिन पर्यटकों का आना-जाना लगा हुआ है। यहां रोजाना 200 से ज्यादा पर्यटक आकर प्रकृति का आनंद ले रहे हैं।

मनोरंजन के लिए रेट तय

जल क्रीड़ा मनोरंजन करने के लिए निगम द्वारा रेट तय किए गए हैं, जिसमें क्रूज बोट 250 रुपये, स्पीड बोट 200, जेटी 800, जलपरी 17 सीट 200 रुपये, जलपरी 24 सीट 200 रुपये, बंपर राइट 200 रुपये निर्धारित हैं। इवेंट कंपनी द्वारा वाटर सहित एयर एक्टिविटी कराई जा रही है, जो अलग से रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप