Breaking News in Hindi

हमास से जंग के बीच इजरायल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, कहा- हम मिलकर जवाब देंगे

तेल अवीव। इजरायल और फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तेल अवीव पहुंचे। ब्लिंकन इजरायल के साथ यूएस की एकजुटता दिखाने के लिए मिडल ईस्ट के दौरे पर हैं। उनकी ये यात्रा युद्ध को रोकने का एक प्रयत्न होगी। अमेरिकी राजनयिक दोनो देशों के नेताओं की बैठक में भाग लेंगे।

एंटनी ब्लिंकन इस कारण कर रहे दौरा

मंत्री एंटनी ब्लिंकन का दौरा इजरायल में फंस और हमास द्वारा बंधी बनाए गए यूएस नागरिकों को बचाने के लिए माना जा रहा है। हमास द्वारा बंधी बनाए गए लोगों की रिहाई और सुरक्षित मार्ग से बाहर निकलने पर चर्चा की जा सकती है।

इजरायल रक्षा मंत्री ने कहा- युद्ध के सारे नियम खत्म

इजरायल रक्षा मंत्री गैलेंट ने कहा कि हमने युद्ध के सभी नियम खत्म कर दिए हैं। हमारे सैनिक अब किसी चीज के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। उन पर मिलिट्री अदालत में कोई केस नहीं होगा। हमास गाजा को बदलना चाहता था। हम इसे 180 डिग्री तक बदल डालेंगे। वे इस बात के लिए पछताएंगे कि गाजा अब कभी पहले जैसा नहीं हो पाएगा।

अमेरिका ने इजरायल को भेजा गोला-बारूद

अमेरिकी हथियारों की पहली खेप इजरायल पहुंच चुकी है। एक विमान नेबातिम एयरबेस पर लैंड हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के मदद के एलान के बाद युद्धपोत इजरायल के लिए निकल गया। कुछ दिनों में एफ-15, 16 और ए-10 लड़ाकू विमान भी इजरायल कुछ दिनों में पहुंच जाएंगे।

हमास को सबक सिखाकर रहेंगे- ब्रिटिश प्रधानमंत्री

इजरायल के खिलाफ ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी समेत 7 देशों में फिलिस्तीनियों का प्रदर्शन बढ़ा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने वाले जान लें कि हम इजरायल के साथ हैं। हमास आतंकियों का गुट है। हम सबक सिखाकर रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...