Breaking News in Hindi

हरदा फैक्ट्री धमाके में 13वीं मौत, दिव्यांग पिता को बचाने के चक्कर में घायल हुए 8 साल के आशीष ने तोड़ा दम

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 मौत हो गई। हादसे में घायल 8 साल के मासूम आशीष उर्फ पीयूष ने भोपाल के एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल आशीष के पिता का इलाज नर्मदापुरम के अस्पताल में चल रहा है।

6 फरवरी मंगलवार को हरदा जिले के मगरधा रोड पर बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर और बाकी लोगों ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया था, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे जिनमें से 8 साल के आशीष उर्फ़ पीयूष की शुक्रवार शाम भोपाल के एम्स में इलाज दौरान मौत हो गई।

पड़ोसी प्रभुदयाल राजपूत ने बताया कि, हादसे के वक्त आशीष अपने घर के पास खेल रहा था। धमाकों से मची अफरा-तफरी के बीच आशीष अपने दिव्यांग पिता को बचाने की कोशिश करने लगा। वह व्हीलचेयर धकेलकर अपने पिता को दुकान से घर ला रहा था, उसी समय ब्लास्ट से पत्थर उछल कर गिरा और दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए थे। आयुष के सिर में गंभीर चोट आई थी जिसके चलते इलाज के लिए नर्मदापुरम और हालत गंभीर होने पर वहां से भोपाल रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान एम्स में आशीष की मौत हो गई। जिसके बाद अब मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...