Breaking News in Hindi

हरदा में अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई कार , जिंदा जला युवक…

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक कार अनियंत्रित होकर अचानक पुल से टकरा गई। पुल से टकराने के बाद कार में आग लग गई। इस भयानक हादसे में कार सवार युवक की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई है। आपको बता दें कि यह घटना बलगांव – बुंदड़ा के बीच की है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और कार में भीषण आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से प्रताप कॉलोनी में रहने वाले अतुल शर्मा की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....