Breaking News in Hindi

हरदा में हुए हादसे के बाद प्रशासन की सख्ती के चलते उतावली नदी में फेंके आधे बने सुतली बम, सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम

बुरहानपुर। (नितिन इंगले): मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के निम्बोला थाना क्षेत्र अन्तर्गत शहर से लगे ग्राम गारबलड़ी में उतावली नदी में सुतली बम के आधे बने हुए पटाखे बड़ी मात्रा में फेंक दिए गए हैं। इसका बारूद नदी के पानी में मिलने से पानी दूषित हो रहा है। यहां पास ही में पटाखा फैक्ट्री भी है, सूत्रों की माने तो यहीं से यह बम नदी में फेंके होंगे। क्योंकि आसपास कोई और पटाखा फैक्ट्री मौजूद नही है। वहीं नदी के बीच में बम से भरी बोरियां होने का अंदेशा है।

हरदा में हुए हादसे के बाद प्रशासन पटाखे बनाने वाली फैक्ट्रियों और गोदामों की सख्ती से जांच कर रहा है। रहवासी क्षेत्रों में ऐसे गोदामों को हटाया जा रहा है, तो क्षमता से ज्यादा पटाखे और बारूद मिलने पर सख्ती हो रही है। इस बीच नदी में इस तरह – आधे बने हुए पटाखे फेंका जाना शंका पैदा करता है। नदी में बोरियां भरकर आधे बने हुए पटाखों को फेंका गया है। बोरियों से बहकर नदी के किनारे पड़े सुतली बम का बारूद पानी में बह रहा है।

यह पटाखे नदी के किनारे जमा हो रहे हैं। कागज से लिपटे होने के कारण खुलने पर यह बारूद नदी में मिल रहा है, जिससे पानी दूषित हो रहा है। वहीं जब इस सबन्ध में एसडीएम पल्लवी पौराणिक से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है तहसीलदार द्वारा जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...