Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा पुलिस हुई एक्टिव, सबूतों को लेकर दिया ये बड़ा बयान

कनाडा में खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले की जांच सक्रिय रूप से जारी है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने यह जानकारी दी। प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भारत ने निज्जर (45) को 2020 में आतंकवादी घोषित किया था। उसकी हत्या की जांच आरसीएमपी की ‘एकीकृत मानव हत्या जांच दल’ (आईएचआईटी) कर रहा है।

आईएचआईटी के प्रवक्ता सर्जेंट टिमोथी पिएरोटी ने कहा, “हम हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से संबंधित खबरों से अवगत हैं। चूंकि, मामले की सक्रिय रूप से जांच जारी है, इसलिए मैं आईएचआईटी की ओर से इकट्ठा किए गए विशिष्ट सबूतों पर टिप्पणी करने में असमर्थ हूं।” इस बीच, ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि अमेरिकी अखबार ‘वाशिंगटन पोस्ट’ को निज्जर की हत्या से जुड़े सुरक्षा कैमरे के फुटेज कैसे हासिल हुए। निज्जर की जून में इसी गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गुरुद्वारे के प्रवक्ता गुरकीरत सिंह ने कनाडा की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘द कैनेडियन प्रेस’ से कहा, “हमें मंदिर द्वारा बताया गया है कि वीडियो मीडिया या जनता के लिए नहीं है, क्योंकि मामले की जांच जारी है। उक्त वीडियो किसी को जारी नहीं किया जाएगा, क्योंकि मामले की जांच जारी है। हालांकि, सिंह ने कहा कि उन्होंने वीडियो कई बार देखा है। उन्होंने कहा, “यह अचानक से की गई कोई वारदात नहीं थी। वे लोग कुछ समय से हरदीप सिंह निज्जर की हरकत पर नजर रख रहे थे और वे जानते थे कि वह कहां से गुरुद्वारे में प्रवेश करता है और कहां से बाहर निकलता है।” पिएरोटी ने स्थानीय साप्ताहिक समाचार पत्र ‘सरे नाउ-लीडर’ को बताया कि पुलिस ने सबूतों के आधार पर ‘इलाके की व्यापक जांच’ पूरी कर ली है और सभी प्रासंगिक वीडियो फुटेज इकट्ठे कर रही है।

निज्जर के बेटे बलराज ने एक स्थानीय अखबार को बताया कि उसके पिता की कनाडा के सुरक्षा खुफिया सेवा के अधिकारियों के साथ ‘सप्ताह में एक या दो बार’ बैठक होती थी, जिसमें 18 जून को हत्या से एक-दो दिन पहले हुई बैठक भी शामिल थी और दो दिन बाद उनके बीच एक और बैठक होनी थी। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया है कि 18 जून को निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार के एजेंट का हाथ था हालांकि, भारत ने इन आरोपों को ‘बेतुका’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ बताते हुए खारिज कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.