Breaking News in Hindi

हरसिमरत बादल के “तकड़ी” वाले बयान पर CM मान का तीखा तंज, SGPC प्रधान को किया सवाल

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीबी हरसिमरत कौर बादल के तकड़ी वाले बयान पर तीखा तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने एस.जी.पी. सी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को अकाली दल का वलंटियर बताया है और साथ ही सवाल किया है कि हरसिमरत कौर बादल द्वारा अकाली दल की तकड़ी को बाबा नानक की पवित्र  तकड़ी कहने बारे धामी जी कुछ बोलेंगे या फिर हां ही समझे..”।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट में लिखा कि माघी मेले में बीबा हरसिमरत जी द्वारा अकाली दल बादल की तकड़ी को बाबा नानक की तकड़ी कहने पर अकाली दल के वालंटियर श्री हरजिंदर धामी कुछ बोलेंगे, या फिर हां ही समझिए। आज मीडिया के सामने हमेशा की तरह अकाली दल का बचाव करें और भगवंत मान को कहें कि धार्मिक मामलों में दखल न दें।

बता दें कि अकाली दल की श्री मुक्तसर साहिब रैली के दौरान बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने अकाली दल की तकड़ी को बाबा नानक की तकड़ी बताया था। इसके बाद पंजाब में अकाली दल की तकड़ी को लेकर विवाद शुरू हो गया। हरसिमरत बादल के इस बयान पर लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी काफी भड़के थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप