Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

हरियाणा: किसान, दलित और परिवारवाद- सोनीपत की मेगा रैली में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा

हरियाणा में चुनाव प्रचार में अब चंद रोज ही रह गए हैं. देश के शीर्ष नेताओं की ओर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को सोनीपत में चुनावी सभा में कहा कि ‘मैं आज जो कुछ हूं उसमें हरियाणा का बड़ा योगदान है. उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और उस पर परिवारवाद को बढ़ाने का आरोप लगाया. अपने संबोधन में पीएम ने किसान, दलित और परिवारवाद का जिक्र किया.

गोहाना में चुनावी रैली में कहा, “हरियाणा में मतदान का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, बीजेपी के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “मैं गर्व से कहता हूं कि आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें हरियाणा का बहुत बड़ा योगदान है.”

देश का शाही परिवार सबसे भ्रष्ट परिवारः PM मोदी

कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस का शाही परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है. जब किसी पार्टी का हाईकमान भ्रष्टाचारी होता है, तो नीचे लूट का खुला लाइसेंस मिल ही जाता है. आज से करीब 10 साल पहले जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, तब कैसे ​प्रदेश को लूटा गया था.”

उन्होंने आगे कहा, “यहां किसानों की जमीनों को लूटा गया, प्रदेश को दलालों और दामादों के हवाले कर दिया गया था. आप सभी लोग जानते हैं, जहां भी कांग्रेस को मौका मिला, जहां-जहां उसने पैर रखा, वहां भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद पक्का है. हमारे देश के सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार पैदा करने वाली, पालने-पोषने वाली पार्टी कांग्रेस ही है.

नौकरियों में खर्ची-पर्ची को बंद कियाः PM मोदी

सरकार की ओर से किसानों के हित में कई फैसलों का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हरियाणा की बीजेपी सरकार ने किसानों से 24 फसलें MSP पर खरीदने का फैसला लिया है. लेकिन यहां पर जब कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी, तो MSP पर फसलें खरीदने से सबसे ज्यादा नफरत करती थी. यही कांग्रेस की सच्चाई है, जो प्रदेश के किसान को जरूर जाननी चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10 सालों से हरियाणा में बीजेपी की सरकार है. लेकिन हमारी सरकार पर, हमारे मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे. यहां बीजेपी सरकार ने, सरकारी नौकरियों में खर्ची और पर्ची को बंद किया.

फैक्ट्रियों से गरीबों और दलितों को अवसरः PM मोदी

राज्य में बीजेपी सरकार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग, दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है. जब औद्योगिकरण बढ़ता है, तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है. बाबा अंबेडकर मानते थे कि दलितों के सशक्तिकरण में उद्योगों की अहम भूमिका होती है. वे जानते थे कि गरीबों, दलितों, वंचितों के पास पर्याप्त जमीन नहीं होती. बहुत से गरीब साथी भूमिहीन होते थे और मजदूरी करके अपनी जिंदगी काटते थे. इसलिए बाबा साहेब कहते थे कि जब फैक्ट्रियां लगती हैं, तब गरीबों, दलितों, वंचितों को अवसर मिलता है. वे इनसे टेक्नीकल स्किल्स सीखने को कहते थे.

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, “आज हमारे प​थ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है. अंत्योदय और गरीबों की सेवा के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जो रास्ता दिखाया, वो प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प पथ की तरह है. उनकी प्रेरणा से बीजेपी, देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जा रही है, गरीबों का उत्थान कर रही है. मैं श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा पूर्वक नमन करता हूं.”

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण की वोटिंग का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान भी हो रहा है. ये मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए कतारों में लग गए हैं. पहले चरण में जिस तरह जम्मू कश्मीर में मतदान का रिकॉर्ड टूटा, वो भी दुनिया ने देखा. मैं जम्मू कश्मीर के लोगों की सराहना करूंगा, उन्हें बधाई दूंगा कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.