Breaking News in Hindi

हरियाणा जमीन घोटाले में ED की चार्जशीट में प्रियंका वाड्रा का भी नाम, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद में हुए एक जमीन खरीद मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की परेशानी बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर चार्जशीट में प्रियंका वाड्रा का भी नाम शामिल है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने आरोपपत्र में प्रियंका वाड्रा को भी नामित किया है। यह पूरा मामला 2006 का है, जब दिल्ली स्थित रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा से हरियाणा के फरीदाबाद में पांच एकड़ कृषि भूमि खरीदने और उसी जमीन को फरवरी 2020 में फिर बेचने का उल्लेख किया गया है।

चार्जशीट में प्रियंका वाड्रा का नाम, पढ़िए AAP की रिएक्शन

प्रियंका वाड्रा को ईडी के नोटिस पर आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘हम देख रहे हैं कि ईडी लगातार विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। हमारे नेताओं को जेल डाल दिया गया है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप