Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

हर्षवर्धन सिंह भी अमेरिका राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल, पैतृक गांव में खुशी की लहर

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेताओं में शुमार रखने वाले कैराना से भाजपा सांसद रहे स्व. बाबू हुकुम सिंह के नाती डॉ. हर्षवर्धन सिंह भी अब राजनीति में कदम बढ़ा रहे हैं। हर्षवर्धन सिंह अमेरिका रह रहे है और उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

आपको बत्ता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए 2024 में चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी से दावेदारी पेश की है। हर्षवर्धन के चुनाव लड़ने को लेकर उनके पैतृक गांव बुलंदशहर जिले के सोंझना रानी तक में सभी लोगों में खुशी की लहर है।

अमेरिका में रह रहे हर्षवर्धन का केरियर

हर्षवर्धन सिंह ने पहली बार साल 2017 में न्यू जर्सी के गवर्नर पद के लिए के लिए चुनाव लड़ा। 2018 में प्रतिनिधि सभा की सीट के लिए चुनाव लड़ा. उसके बाद अलग चुनाव 2020 में सीनेट के लिए रिपब्लिकन प्राइमरी में मुकाबले में शामिल रहे लेकिन रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन पाने में असफल रहे। 2021 में फिर से गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ा. गवर्नर पद की दावेदारी में तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार 2024 का चुनाव परिणाम दिलचस्प होगा, देखना होगा कि पीढ़ियों का अनुभव अनुभव हर्षवर्धन के कितने काम आएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.