Breaking News in Hindi

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को नई ऊंचाईयों पर ले जाना है’, PM Modi बोले- 13-15 अगस्त के बीच अपने घरों पर फहराएं तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की बात कही है। PM मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट का लिंक शेयर करते हुए कहा कि इस पर अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करें।

पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट में कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है। देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। तिरंगे के साथ https://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा की शुरूआत की थी। देशभर में हर घर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं थीं और 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच घरों, दफ्तरों  में तिरंगा फहराया गया था। आजादी के अमृत की शुरूआत में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। पीएम की इस मुहिम को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला था।PunjabKesari

‘मेरी माटी, मेरा देश’
हर घर तिरंगा अभियान के साथ-साथ इस साल सरकार ने मेरी माटी, मेरा देश अभियान की भी शुरूआत की है। सरकार ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के साथ इस बार स्वतंत्रता दिवस मनाने का कार्यक्रम बनाया है। यह अभियान नौ अगस्त को शुरू किया जाएगा और स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 103वें संस्करण के दौरान ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की घोषणा की थी। इस अभियान में वीरों को याद करने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उनकी स्मृति में अमृत सरोवरों के निकट ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम (स्मारक पट्टिकाएं) स्थापित किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...