Breaking News in Hindi

हाईकोर्ट में आईओ ने कहा फर्जी हैं दस्तावेज हमारी केस डायरी में बयान अलग हैं

ग्वालियर। हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में लगी अशोकनगर के दशरथ सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मामले की जांच अधिकारी स्वयं हाईकोर्ट में पेश हुई । उन्होंने कोर्ट को बताया कि इस मामले में याचिकाकर्ता ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर जमानत लेने का प्रयास किया है,। जाे दस्तावेज यहां याचिका के साथ लगाए हैं वो केस डायरी में नहीं हैं और न ही हमारी जांच का हिस्सा हैं।

वहीं जो 164 के बयान मजिस्ट्रेट के सामने हुए हैं और जो हाईकोर्ट में याचिका के साथ पेश हुए हैं दोनों ही भिन्न हैं। इस पर हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट को निर्देश देते हुए इस मामले की जांच करने की बात कही है, साथ ही दस्तावेजों को लेकर हुई इस गड़बड़ी को जांच कर दो सप्ताह में हाईकोर्ट में पेश करने की बात कही है । बता दें कि यह मामला वर्ष 2020 में अशाेकनगर में हुई खुमान आदिवासी की हत्या होने पर दर्ज किया गया था। वारदात के दिन खुमान आदिवासी एक पेड़ को काट रहा था। तभी वहां पर दशरथ सिंह अपने साथ 10-12 लोगों को लेकर आया और इससे झगड़ने लगा। झगडा बढ़ते हुए मारपीट की नौबत आ गई और अंत में खुमान आदिवासी की मौत हो गई ।

महापंचायत में शामिल हुए प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टर,16 से कर सकते हड़ताल

भोपाल में प्रदेश भर से ट्रांसपोर्टर पहुंचे। जहां पर हिन्दी भवन में आयोहित महापंचायत में शामिल हुए और अवैध वसूली के खिलाफ लामबंद हुए। जहां पर अवैध वसूली कैसे रोकी जाए इसके लिए रणनीति तैयार की और अपनी मांगों को सरकार के सामने रखा। ग्वालियर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के के जिला अध्यक्ष सुनील महेश्वरी का कहना है कि यदि सरकार ने महापंचायत की मांग नहीं मानी तो प्रदेश भर के ट्रासपोर्टर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर 16 अगस्त से चले जाएंगे। ज्ञात रहे कि आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने भोपाल में प्रदेश के सभी जिला स्तरीय परिवहन उद्योग से जुड़ी संस्थाओं की महापंचायत रखी थी। उन्होंने बताया कि यह महापंचायत प्रदेशभर के ट्रांसपोटर्स को संभावित आंदोलन से अवगत कराने और इसमें भागीदारी के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई। जिसमें सभी ने एकजुटता के साथ मांगें रखीं। प्रदेश की परिवहन चौकियों पर अवैध वसूली को खत्म करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई, क्योंकि इन चौकियों के नाम से अवैध वसूली का गोरखधंधा संचालित होता है। कई बार मांगों के संबंध में मंत्री, मुख्यमंत्री व अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मजबूरन हमें आंदोलन की राह अपनानी पड़ी रही है। सरकार ने यदि मांगों के संबंध में निराकरण नहीं किया तो 16 अगस्त से उग्र आंदोलन होगा।ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के ग्वालियर के जिलाध्यक्ष सुनील महेश्वरी, मुरैना अध्यक्ष अखिलेश कंसाना एवं शिवपुरी अध्यक्ष राजाभैया के नेतृत्व में ग्वालियर-चंबल संभाग से सैकड़ों की संख्या में ट्रांसपोर्टर भोपाल पहुंचे और महापंचायत में शामिल हुए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास