Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

हाफिज सईद के करीबी की कराची में गोली मारकर हत्या, 2015 उधमपुर आतंकी हमले का था मास्टरमाइंड

कराची। भारत के एक और वांटेड आतंकी की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के काफिले पर हमले की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी हंजला अदनान को कराची में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला।

Who was Hanzla Adnan, Killed in Karachi

आतंकवादी हंजला अदनान, 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का करीबी था। जानकारी के मुताबिक, अदनान को 2 और 3 दिसंबर की रात को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को पाकिस्तानी सेना गुप्त रूप से कराची के एक अस्पताल में ले गई। 5 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। हाल ही में हंजला अदनान ने अपना ऑपरेशन बेस रावलपिंडी से कराची ट्रांसफर किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.