Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

हाल-चाल पूछकर महिला से सरपंच ने मांगा एक गिलास पानी, फिर अकेला देख किया दुष्कर्म

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, घटना गोहपारू थाना क्षेत्र की है। यहां पर एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है आरोपी गांव का सरपंच है। गोहपारू थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला सरपंच को पहले से जानती थी, आरोपी सरपंच महिला के घर पर पहुंचा और यहां पर उस से पानी मांगा इसी दौरान उसने देखा कि महिला घर पर अकेली है और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।

पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश 

गोहपारू थाने पहुंचकर महिला ने पुलिस से शिकायत की बुधवार को पुलिस ने सरपंच पर मामला दर्ज कर लिया, पुलिस अभी आरोपी सरपंच की तलाश कर रही है पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा, मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

गांव के सरपंच ने महिला के घर पहुंचकर पीने के लिए पानी मांगा था, दुष्कर्म के समय महिला घर पर अकेली थी, बाद में जब परिजन घर पर पहुंचे तो पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद पीड़ित परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.