Breaking News in Hindi

हिंदू बनकर क्लब में दोस्ती की, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

इंदौर। इंदौर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। ताजा मामले में मुस्लिम युवक ने खुद की पहचान छुपाते हुए हिंदू युवती से जान-पहचान बढ़ाई। उससे दुष्‍कर्म किया। इसके बाद उस पर इस्‍लाम को अपनाने का दबाव बनाया।

खजराना पुलिस ने हिंदू युवती की शिकायत पर समीर उर्फ आशू खान के विरुद्ध दुष्कर्म,मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपित ने पीड़िता से क्लब में दोस्ती की थी। घर आना जाना शुरू हुआ और शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए।

खजराना पुलिस के मुताबिक रामकृष्ण बाग कालोनी निवासी 24 वर्षीय युवती पति से अलग रह रही थी। पीड़िता हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने आई और बताया कि समीर खान उर्फ आशू पटेल निवासी खजराना से करीब एक वर्ष पूर्व लाइट हाऊस क्लब में दोस्ती हुई थी। दोनों फोन पर बात करते थे।

आरोपित बहाने से घर आने लगा और नजदीकी बढ़ा ली। उस वक्त तक समीर ने खुद को हिंदू बताया था। आशू ने शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। कई बार शादी का बोलने के बाद भी वह टालता रहा।

उसने कहा कि मैं मुसलमान हूं और मेरा असली नाम समीर पटेल है। उसने पीड़िता से कहा कि शादी के पहले तुम्हें भी मुस्लिम धर्म स्वीकारना पड़ेगा।

आरोपित ने पीड़िता के इनकार करने पर धमकाया। 29 जून को समीर पुन:घर आया और डराने लगा। पीड़िता ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को घटना बताई और मंगलवार को केस दर्ज करवाया। पीड़िता का आरोप है कि समीर अनैतिक काम में भी लिप्त है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...