Breaking News in Hindi

हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी का मदद करने वाला नागपुर में गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई पर रही नजर

जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे खजरी खिरिया बाइपास में फरार 30 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी कबाड़खाने में विस्फोट के बाद सीधे नागपुर की तरफ भाग गया था। वहां उसने परिचित कबाड़ी नागपुर निवासी करीम सत्तार पटेल से 50 हजार रुपये लिए थे। इतना ही नहीं वह वहां होटल में रुका। नागपुर से ही उसने जबलपुर में चल रही पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखी। इसके लिए लगातार इंटरनेट मीडिया और समाचार पत्रों से देखता रहा। बाद में वहां से भाग निकला। मामले में गिरफ्तार किए गए करीम को अधारताल पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं मंसूर अशरफी से पूछताछ की जा रही है।

दूसरे दिन कार्रवाई पूरी

 

इधर कबाड़खाने में बने इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई रविवार को पूरी कर ली गई। पुलिस टीम प्रशासन और ननिज की टीम के साथ सुबह ही वहां पहुंच गई थी। जिसके बाद दो मंजिला इमारत को गिराने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सुबह 11 बजे पूरी कर ली गई। इस इमारत को गिराने के लिए शनिवार से पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी।

 

यह है मामला

राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे हिस्ट्रीशीटर गुंडे शमीम कबाड़ी के कारखाने में 25 अप्रेल को विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना खतरनाक था कि लगभग आठ से दस हजार वर्गफीट में फैला पूरा कबाडख़ाना ढ़ह गया। वहीं विस्फोट की गूंज पांच से छह किलोमीटर तक के इलाके में सुनाई दी थी। आशंका है कि स्क्रेप में जिंदा बम के फटने से घटना हुई। घटना में दो मजदूर गौर निवासी भोलाराम और आनंद नगर निवासी खलील लापता हो गए थे। हाल ही में मिली डीएनए रिपोर्ट में विस्फोट में खलील की मौत की पुष्टी हुई। वहीं भोला की गुमशुदगी दर्ज की गई है। मामले में अधारताल पुलिस ने शमीम उसके बेटे फहीम और पार्टनर सुल्तान पर विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। शमीम फरार है और उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप