Breaking News in Hindi

हैदराबाद से अयोध्या पहुंचा 1265 किलो का लड्डू, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज 5वां दिन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में बन रहे भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हैदराबाद से 1265 किलो का लड्डू का प्रसाद अयोध्या पहुंचा है। इस लड्डू को तैयार करने वाले श्रीराम केटरिंग सर्विस के एन नागाभूषणम ने कहा कि भगवान ने मेरे परिवार और व्यापार को आशीर्वाद दिया है। मैंने प्रतिज्ञा की थी कि जब तक मैं जीवित हूं, प्रत्येक दिन एक किलो लड्डू बनाऊंगा। मैं भोजन प्रमाणपत्र भी लाया हूं। ये लड्डू एक महीने तक चल सकते हैं। 25 लोगों ने 3 दिन तक लड्डू तैयार किए।’

7 दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान का आज 5वां दिन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भव्य राम मंदिर में 7 दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान का आज 5वां दिन है। राम मंदिर गर्भग्रह में रामलला की मूर्ति को बुधवार को स्थापित कर दिया गया। आज गर्भग्रह को सरयू नदी के पानी से धोया जाएगा। जिसके बाद ‘वास्तु शांति’ और ‘अन्नाधिवास’ अनुष्ठान होंगे। वैदिक अनुष्ठानों के अनुसार, आकाश, जल, पृथ्वी, अग्नि और वायु से शांति प्राप्त करने के लिए ‘वास्तु शांति’ की जाती है, जिसका वास्तु शास्त्र में महत्व है। वास्तु शांति उन सभी दोषों को दूर करने के लिए किया जाता है, जो वास्तु पूजा (18 जनवरी को आयोजित) के बाद भी नए घर में रह सकते हैं।

रामलला की तस्वीर को लेकर हो रहा बवाल?
दरअसल, बीते शुक्रवार (19 जनवरी) से ही रामलला की प्रतिमा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में रामलला की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है, लेकिन जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें इस प्रतिमा की आंखों पर पट्टी नहीं बंधी है। इसे लेकर ही जांच की मांग की जा रही है। वहीं इस बात की लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि ‘प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने से पहले भगवान राम की मूर्ति की आंखें नहीं खोली जा सकतीं। जिस मूर्ति में भगवान राम की आंखें दिखाई दे रही है, वह असली मूर्ति नहीं है। अगर आंखें देखी जा सकती हैं तो आंखें किसने दिखाईं और मूर्ति की तस्वीरें कैसे वायरल हो रही हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....