Breaking News in Hindi

हैवान पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने लट्ठ मारकर चंगुल से छुड़ाया

राजस्थान के डूंगरपुर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना डाला. बेटी को कमरे में बंद कर उसके साथ रेप कर डाला. पीड़िता की मां ने आरोपी के सिर पर लट्ठ मारकर बेटी को हैवान पिता के कब्जे से छुड़ाया. उसे कमरे में बंद कर दिया. सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

घटना डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां एक 19 साल की बेटी को पिता ने कमरे में बंद कर रेप किया.पिता की इस हरकत से बेटी घबरा गई. उसने चीख-पुकार मचा दी. युवती का शोर सुनकर उसकी मां और बहन उसे छुड़ाने के लिए पहुंच गए. शोर शराबा सुनकर पड़ोसी भी दौड़कर आ गए. जब पीड़िता को आरोपी से छुड़ाने की कोशिश की तो वह नहीं माना. पीड़िता की मां ने लट्ठ मार कर उसे नीचे गिराया और कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी.

कक्षा 10 की छात्रा है पीड़िता

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. उसने बताया कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है. बुधवार को वह, उसकी छोटी बहन और उसके पिता घर में अकेले थे. जब दोपहर का समय हुआ तो पिता ने बेटी को कमरे में बंद कर दिया और जबरदस्ती कपड़े उतरवाकर उसे हवस का शिकार बनाया.

पुलिस ने किया आरोपी पिता गिरफ्तार

जब बेटी चिल्लाई तो उसकी छोटी बहन ने पड़ोसियों को बुलाकर लाने के बाद बेटी को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पिता नहीं माना. शिकायत के आधार पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही पीड़िता बेटी का पुलिस ने मेडिकल कराया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन