Breaking News in Hindi

03 फीट की दुल्हन और साढ़े 05 फीट का दूल्हा, ये जोड़ी है बेहद ही खास, जानें इस अनोखी शादी के बारे में..

जबलपुर। कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है। अगर इस बात पर आपको ज़रा भी शक हो तो ये ख़बर देख लीजिए। जबलपुर में 3 फीट की दुल्हन और साढ़े पांच फीट का दूल्हा विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम संबंध था लेकिन घरवाले शादी को राज़ी नहीं थे।

आखिरकार घरवालों को मनाकर दोनों ने आज शादी कर ली और हमेशा हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। कद में छोटी युवती का नाम संध्या है जो बरसों पहले बूगी-वूगी टीवी शो की विनर रह चुकी है और उसके दूल्हे का नाम प्रभात है जो जबलपुर में एक निजी कंपनी में जॉब करता है।

संध्या और प्रभात को शादी करने में जबलपुर की एक सामाजिक संस्था ने मदद की और घरवालों की रजामंदी से दोनों ने हनुमानताल स्थित शिवमंदिर में शादी कर ली। दुल्हन संध्या की हाईट कम थी लिहाजा दूल्हा प्रभात वरमाला डलवाने के लिए अपने घुटनों पर खड़ा हुआ और दोनों ने 7 फेरे लेकर 7 जन्मों में बंधने का वादा स्वीकार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...