Breaking News in Hindi

10वीं बोर्ड का हिंदी पेपर टेलीग्राम पर हुआ वायरल, परीक्षा शुरू होने से पहले ही हो गया था वायरल

इंदौरः एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक मुख्य परीक्षाएं आज से शुरू हो गया है। आज 10वीं बोर्ड का हिंदी पेपर है। लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही टेलीग्राम पर हिंदी का पेपर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर वायरल होने लगा था। वहीं, मामले की जानकारी होने के बाद डीईओ ने कहा है कि परीक्षा खत्म होने के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी और 12 बजे तक चलेगी। इस बार 10वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र एवं 7,48,238 छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में 7,501 केंद्र बनाए गए हैं। एमपी बोर्ड के अनुसार इस बार परीक्षा केंद्र में केंद्राध्यक्ष मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। वहीं प्रश्न पत्र का पैकेट परीक्षा केंद्र के अंदर ही खोला जाएगा। इस दौरान परीक्षा कंट्रोल रूम में लोक शिक्षण संचनालय संचालनालय मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा पेपर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में भी बदलाव किया गया है। प्रश्न पत्र को थाने से परीक्षा केन्द्र और परीक्षा कक्षों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए कलेक्टर प्रतिनिधित्व रहेंगे। परीक्षा कक्षों तक पेपर पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया को एप के माध्यम से भी मॉनिटर किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड का टोल फ्री नम्बर 1800,2330175 सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होगा। टोल फ्री नंबर पर बच्चे परीक्षा में तनाव रहित रहने के उपाय के साथ अन्य उपयोगी जानकारी भी ले सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...