Breaking News in Hindi

10 साल पहले ट्रेन से आता था पानी, अचानक भीलवाड़ा में कैसे बढ़ गया जलस्तर; ओवरफ्लो हो रहे बेसमेंट

जब भी कहीं राजस्थान का जिक्र होता तो एक तस्वीर निकलकर सामने आती है जिसमें रेत के बड़े-बड़े टीले नजर आते हैं और उन टीलों पर अपनी इठलाती चाल से चलते ऊंठ. लेकिन ये बात भी सच है की इस रेगिस्तानी राज्य में पानी के लिए कई जगहों पर लोगों को परेशान होना पड़ता है. लेकिन भीलवाड़ा के लोग ज्यादा पानी से परेशान हो रहे हैं. यहां के कुछ यही हाल है भीलवाड़ा का. कुछ सालों पहले तक भीलवाड़ा के लोगों की प्यास ट्रेन से आयातित पानी ही बुझाता था.

साल 2016 में जब चंबल का पानी भीलवाड़ा आया तो आम आदमी की प्यास बुझाने के साथ भीलवाड़ा के टेक्स्टाइल उद्योग को भी राहत मिली. साल 2016 से चंबल के पानी से भीलवाड़ा की आपुर्ति हो रही है. पानी का रिचार्ज लगातार होने की वजह से भीलवाड़ा के कुछ इलाकों में अब जलस्तर 10 से 15 फीट तक जा पहुंचा है जिसकी वजह से भीलवाड़ा जिले में बने ज्यादातर बेसमेंट में अपने आप पानी रिसकर आने लगा है.

भीलवाड़ा जिले का जलस्तर बढ़ा

इस परेशानी से अब लोग परेशान हैं और ज्यादातर बेसमेंट में पानी की मोटर परमानेंट ही लगाई जा रही है जिससे बेसमेंट से रिसकर आने वाले पानी को बाहर निकाला जा सके. भीलवाड़ा के उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की 2016 के बाद से ही चम्बल का पानी मिलने से और वाटर रिचार्ज होने से भीलवाड़ा जिले का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

जमीन से रिसकर बाहर आ रहा है पानी

इस जलस्तर के बढ़ने की वजह से कॉम्प्लेक्स और मकान में बने बेसमेंट में पानी रिसकर बाहर आने लगा है. लोगों ने बेसमेंट से पानी निकालने के लिए स्थाई रूप से मोटर लगाई हुई है और कुछ लोगों ने बेसमेंट में ही वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम करवाया हुआ है मगर फिर भी पानी लगातार जमीन से रिसकर बाहर आ रहा है. प्रशासन को कई बार इसके बारे में बताया गया है लेकिन इसका कोई स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है. इसकी वजह से कई बेसमेंट अब बंद कर दिए गए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....