Breaking News in Hindi

10 दिन से लापता युवक का रेलवे यार्ड पर मिला शव, पुणे में करता था काम

 बरही कटनी। कटनी-सिंगरौली रेलखंड के खन्ना बंजारी रेल यार्ड पर बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे एक युवक का शव पड़ा मिला है। बरही पुलिस ने पहचान कोटरी खलौद निवासी आदित्य तिवारी के रूप में की है। बरही पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते रेल पुलिस को पीएम के लिए मामला दिया है।

रेलवे यार्ड के पास पुलिया पर युवक का शव दिखा

खन्ना बंजारी स्टेशन के रेलवे यार्ड 1132 के 34,36 नंबर खंबे के पास पुलिया के ऊपर एक युवक का शव देखा गया। अज्ञात अवस्था में मिले शव को बरही पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। पता चला कि युवक कोटरी खालौद निवासी आदित्य तिवारी 30 वर्ष पिता रत्नेश राय तिवारी का है।

10 अगस्त को पुणे में काम करने के लिए गया था

पिता रत्नेश तिवारी ने बताया कि आदित्य तिवारी अपने घर से 10 अगस्त को पुणे में काम करने के लिए गया था, वहा दो दिन काम करने के बाद अपने बिरसिंहपुर पाली स्थित चाचा मनोज तिवारी के यहां चला गया था। रक्षाबंधन त्यौहार के बाद फिर से पुणे में काम करने गया था, लेकिन लगभग 10 दिन पहले से उससे किसी भी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिसके कारण घर वाले बहुत परेशान थे। बुधवार को फोन पर खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन यार्ड पर उनके बेटे का शव पड़ा होने की जानकारी लगी, मौके पर पहुंचकर अपने बेटे की पहचान की।

सर्प दंश मौत होने की आशंका

बरही पुलिस ने जांच के दौरान पैरों में सर्प दंश का निशान जैसा कुछ दिखाई देने की आशंका जताई है। जिससे यही लग रहा है कि युवक को सर्प ने काटा है। युवक के शरीर में भी कहीं चोट के निशान नहीं हैं। हालांकि पुलिस ने अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया है। पीएम होने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल बरही पुलिस ने संपूर्ण जानकारी जीआरपी सौंप दी है। रेलवे पुलिस जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...