Breaking News in Hindi

घर से आ रही थी तेज बदबू, दरवाजा खोलते ही मिली खून से लथपथ बुजुर्ग की लाश, बेटा अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बुजुर्ग का शव खून से लथपथ बरामद हुआ है. बुजुर्ग का शव उनके ही घर में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. घर में कई दिन तक शव के पड़े रहने के कारण पड़ोसियों को बदबू से समझ में आया कि बुजुर्ग के घर में कुछ गड़बड़ है. हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बुजुर्ग की हत्या का शक पुलिस को उसके बेटे पर हुआ. बुजुर्ग का बेटा शराबी और गलत संगत में है, इसलिए पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. मृतक के साले की ओर से पुलिस को बुजुर्ग के बेटे के खिलाफ तहरीर दी गई. घटना की जानकारी पर एसएसपी समेत फोरेंसिक टीम मौके पर छानबीन करने पहुंचे. एसएसपी ने कहा जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा. पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है.

पत्नी बेटी के साथ गई थी गांव

रेलमंडी में 50 साल के दर्शन सिंह का शव उनके अपने ही घर के आंगन में लहू-लुहान पड़ा मिला है. पड़ोसियों को बंद घर से बदबू आने पर पहले घरवालों और उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी स्नेह लता उर्फ मोहिनी अपनी छोटी पुत्री दीक्षा के साथ अपने मायके लखना के गांव अस्तपुर गई हुईं थीं. मृतक का 26 साल का बेटा है. उसकी शादी हो चुकी है और घटना की रात आरोपी अमित अपने पिता के साथ घर पर ही था.

पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार शाम को मृतक अपने घर पर देखा गया था, लेकिन शुक्रवार की शाम पड़ोसियों और आसपास के लोगों को घर ले अंदर से बहुत ही तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद बुजुर्ग की पत्नी को फोन किया गया. परिवार के आने से पहले पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप