Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

10 बीवियां, 6 गर्लफ्रेंड, 5 स्टार होटल में ठिकाना, प्लेन और जगुआर से चलने वाले शौकीन चोर की कहानी

10 बीवियां, 6 गर्लफ्रेंड, जगुआर से चलने का शौक, हवाई जहाज में सफर और 5 स्टार होटल में कमरा. आप सोच रहे होंगे कि किसी बड़े उद्योगपति की बात हो रही है. जी नहीं, यहां बात एक चोर की हो रही है, जिसकी एक बीबी नेता है और बिहार के सीतामढ़ी में जिला पंचायत की सदस्य है. वहीं दूसरी बीवी भोजपुरी फिल्मों की हिरोइन है और मुंबई में रहती है. इस चोर की खासियत है कि जिस शहर में वारदात करने जाता है, वहां पहले लड़की पटाता है और फिर उससे निकाह कर लेता है.

दो साल पहले इस चोर को गाजियाबाद की कविनगर कोतवाली पुलिस ने अरेस्ट किया था. पुलिस ने इस चोर की जगुआर कार भी बरामद कर ली थी. हालांकि यह कार उसकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है. बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले इस चोर की पहचान मोहम्मद इरफान उर्फ उजाले के रूप में हुई थी. इस चोर की कितनी बीवियां हैं, इसकी सही संख्या खुद उसे भी नहीं मालूम. हालांकि पुलिस की पूछताछ में उसने 10 बीवियों और 6 गर्लफ्रेंड के नाम गिनाए थे.

जिला पंचायत सदस्य है एक पत्नी

कहा था कि कई गर्लफ्रेंड तो ऐसी भी हैं, जिनसे दोबारा उसकी मुलाकात ही नहीं हो पायी. इस संबंध में जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि जिस शहर में वह वारदात करने जाता है, वहां एक लड़की से दोस्ती कर लेता है. उसने बताया कि उसकी पहली पत्नी गांव में रहती है और वह जिला पंचायत की सदस्य है. जबकि दूसरी भोजपुरी फिल्मों की हिरोइन है. दुनिया की नजर में मोहम्मद इरफान भले ही एक चोर है, लेकिन उसके गांव के लोग उसे भगवान मानते हैं.

चोरी के पैसे से गांव में कराया विकास

दरअसल वह गांव के बाहर चोरी करता है और चोरी की रकम का बड़ा हिस्सा अपने गांव के विकास में खर्च कर देता है. इस समय उसके गांव के सभी रास्ते पक्के हो गए हैं और गांव में बिजली की लाइन खींच गई और इसका पूरा खर्चा इरफान ने उठाया है. यही वजह है कि इरफान की पत्नी पहली बार निर्विरोध चुनाव जीत गई थी, वहीं दूसरी बार बड़े अंतर से चुनाव जीत गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इरफान हमेशा बड़ी चोरियों को अंजाम देता था.

बड़ी चोरियों को अंजाम देता था इरफान

वह किसी भी वारदात के लिए शहर में हफ्ते 10 दिन तक रूकता था और आलीशान कोठियों की रेकी करता था. इस दौरान मौका मिलते ही लाखों करोड़ों का माल लेकर फरार हो जाता था. बिहार से दिल्ली तक का सफर तो वह अपनी जगुआर कार में करता था, लेकिन इससे अधिक दूरी का सफर वह हवाई जहाज में करता था. आम तौर पर वह किसी भी शहर में जाता था तो भरसक 5 स्टार होटल में ठहरने की कोशिश करता था. चमचमाते कपड़े पहनने का शौकीन यह चोर जिस शहर में जाता, एक लड़की को दोस्त बना लेता था. जब तक वह उस शहर में रहता, दोनों साथ ही रहते थे. यह लोगों को अपनी पहचान उद्योगपति आर्यन खन्ना के रूप में बताता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.