Breaking News in Hindi

10 साल छोटे मोहसिन संग 10 साल भी नहीं टिकी शादी, Urmila Matondkar के पति ने भी देखा था स्टार बनने का सपना

बॉलीवुड के गलियारों में बीते कुछ महीनों से ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के तलाक की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं. हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई हैं, ये कह पाना फिलहाल मुश्किल है. लेकिन इसी बीच 90 के दशक की एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) के तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया है. बीते दिन ये खबर आई थी कि उर्मिला मातोंडकर अपने पति मोहसिन अख्तर से तलाक लेने जा रही हैं. उन्होंने तलाक की अर्जी भी कोर्ट में डाल दी है. कई रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया जा रहा है कि उर्मिला और मोहसिन आपसी शर्तों पर अलग नहीं हो रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार तलाक लेने की पहल उर्मिला मातोंडकर ने की है. एक्ट्रेस ने खुद इस शादी को खत्म करने का फैसला किया है. दोनों के अलग होने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन माना जा रहा है कि दोनों के बीच तलाक को लेकर सहमति नहीं है. तलाक की खबरों के बीच अब उर्मिला के पति मोहसिन के बारे में अब हर कोई जानना चाहता है. मोहसिन फिल्मों में भी काम कर चुके हैं और मॉडलिंग में भी बड़ा नाम रह चुके हैं.

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात ?

पहली बार उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर की मुलाकात सालों पहले एक फंक्शन में हुई थी. इन दोनों को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मिलवाया था. मोहसिन उम्र में उर्मिला से 10 साल छोटे हैं. दरअसल मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी थी. इस शादी में उर्मिला और मोहसिन दोनों ने शिरकत करने पहुंचे थे. पहली मुलाकात में दोनों ने एक-दूसरे की तरफ कदम बढ़ाया. दोनों पहले दोस्त बने और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने 4 फरवरी, 2016 को शादी कर ली.

मोहसिन ने देखा था स्टार बनने का सपना

कश्मीरी व्यवसायी और मॉडल मोहसिन अख्तर ने भी एक बड़ा स्टार बनने का सपना देखा था. मोहसिन ने फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत भी आजमाई थी. सौरभ सेन गुप्ता की फिल्म में उर्मिला के पति काम कर चुके हैं. जोया अख्तर की पिक्चर ‘लक बाय चांस’ में उनका छोटा सा रोल था. हालांकि फिल्मों के मामले में उनकी किस्मत खास नहीं रही. इतना ही नहीं मोहसिन ‘मिस्टर इंडिया’ का भी हिस्सा रह चुके हैं. इस प्रतियोगिता में वो तीसरे नंबर पर आए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....