Breaking News in Hindi

100 CCTV, सात राज्यों में छापेमारी…ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आया लिव-इन पार्टनर की हत्या का आरोपी

बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में चार महीने पहले अपनी ‘लिव-इन’ पार्टनर की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में बिहार निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर के निवासी पंकज कुमार महतो ने अगस्त में अपनी ‘लिव-इन’ पार्टनर की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या की, जो उसपर पत्नी को तलाक देने और बच्चों को छोड़ने का दबाव डाल रही थी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) जिम्मी चिराम ने कहा कि घटना 26 अगस्त की सुबह नांगलोई में एक किराए के मकान में हुई और शाम के समय नांगलोई थाने को मकान में महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। चिराम ने कहा कि तमन्ना के मकान मालिक ने बताया कि वह तलाक के बाद महतो और अपने बच्चों के साथ रह रही थी।

पुलिस ने कहा कि महतो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया, जो घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई दल बनाए गए और विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। डीसीपी ने कहा कि सात राज्यों पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और जम्मू-कश्मीर में महतो के रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों पर छापेमारी की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की महतो पुरानी दिल्ली में छिपा हुआ है, जिसके बाद एक टीम ने बृहस्पतिवार को तीस हजारी के निकट गोखले मार्केट से उसे गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले छह साल से तमन्ना के साथ ‘लिव-इन-रिलेशनशिप’ में था। महतो ने कहा कि तमन्ना उसपर पत्नी को तलाक देने और खुद के बच्चों को छोड़ने का दबाव डाल रही थी, जिसकी वजह से उनके बीच झगड़ा होता था। डीसीपी ने कहा कि गुस्से में आकर आरोपी ने कथित तौर पर उस पर किसी कठोर वस्तु से वार किया और रस्सी से उसका गला घोंट दिया, इसके बाद वह मौके से भाग गया। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...