Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

100 करोड़ अब दूर नहीं, Dhanush की 50वीं फिल्म Raayan कर रही ताबड़तोड़ कमाई

साउथ इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार धनुष की 50वीं फिल्म रायन सिनेमाघरों में रिलीज के 2 हफ्ते पूरे कर चुकी है. फिल्म को फैंस का काफी सपोर्ट मिल रहा है. इस फिल्म की कमाई के 2 हफ्ते के आंकड़े भी आ गए हैं. दो हफ्ते में ये फिल्म 100 करोड़ की कमाई करने के करीब पहुंच गई है. आइये जानते हैं कि फिल्म ने कितने रुपये कमा लिए हैं और आगे इस फिल्म के कलेक्शन की क्या संभावनाएं हैं.

2 हफ्ते में कितने कमाए?

फिल्म की बात करें तो इसे साउथ में तगड़ी ऑडियंस मिल रही है. ये धनुष की 50वीं फिल्म है और इसपर धनुष के फैंस प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. गुरुवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस लिहाज से फिल्म के दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 23 करोड़ रुपये के करीब रहा है. फिल्म का 14 दिनों का ओवरऑल कलेक्शन 83.95 करोड़ रुपये हो गया है.

पहले हफ्ते का कलेक्शन- 60.10 करोड़

दूसरे हफ्ते का कलेक्शन- 23.85 करोड़

दो हफ्तों का कुल कलेक्शन- 83.95 करोड़ रुपये

क्या निकाल पाएगी बजट?

फिल्म की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट 90 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. फिल्म पहले से ही विदेशों में अच्छी कमाई कर रही है और 130 करोड़ रुपये कमा चुकी है. जबकी भारत में अभी भी ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा करने की राह देख रही है. फिल्म अपना बजट तो पहले ही निकाल चुकी है मगर फिल्म के पास अभी भी मौका है और भारत में ये 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है.

किन फिल्मों से टक्कर?

मौजूदा समय में तो इस फिल्म के साथ हिंदी की दो बड़ी फिल्में आई हैं. एक तो अजय देवगन की औरों में कहां दम था और दूसरी जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ. इन दोनों ही फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म डेडपूल 3 भी सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. इस फिल्म की कमाई अच्छी जा रही है और हर दिन ये फिल्म रयान के आस-पास कमा ले जा रही है.

ऐसे में रयान के पास सुनहरा मौका है कि वो अपने कलेक्शन को 100 करोड़ तक पहुंचा दे. इसके बाद जो फिल्में आएंगी उनके आने के बाद तो इस फिल्म के लिए भी पहले जैसा कलेक्शन कर पाना मुश्किल हो जाएगा. 15 अगस्त को वेदा, खेल खेल में और स्त्री 2 जैसी फिल्में आ रही हैं. इसके अलावा साउथ फिल्म थंगलान आ रही है. ये फिल्म भी रायन के कलेक्शन के बीच अड़ंगा डाल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.