Breaking News in Hindi

11 मापदंडों को पूरा कर स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में इंदौर आया नंबर वन, अपनाए ये तरीके

इंदौर । स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 में 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में 200 में से 187 अंक प्राप्त कर इंदौर यूं ही देश में पहले स्थान पर नहीं आया। इंदौर ने इसके लिए लगातार प्रयास किए। इंदौर ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से निर्धारित ग्यारह मापदंडों को पूरा किया है।

इंदौर ने वायु गुणवत्ता सूचकांक को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास भी किए। इसके तहत जनजागरुकता लाने के लिए चौराहों पर रेड सिग्नल आन, इंजिन आफ अभियान चलाया गया। इसी तरह भवन निर्माण और मकान तोड़ने से निकले मलबे का बेहतर प्रबंधन किया। इसी तरह उद्योगों में कोयले के स्थान पर सीएनजी बायलर के उपयोग, शहरी क्षेत्रों में कोयले और लकड़ी से जलने वाले तंदूर और भट्टियों पर रोक लगाई।

इन मापदंडों को पूरा किया

  • कचरा प्रबंधन व कचरा जलाने पर नियंत्रण
  • 1179 टन का प्रतिदिन गीला व सूखा कचरा डोर टू डोर वाहनों से एकत्र करके इसकी शत प्रतिशत प्रोसेसिंग की गई
  • कचरा जलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई की
  • धूल पर नियंत्रण के लिए विशेष काम किए, सतत पौधारोपण अभियान चलाया
  • 28 रोड स्वीपिंग मशीन से 800 किलोमीटर लंबी सड़कों की प्रतिदिन सफाई की व्यवस्था की
  • 3500 किमी लंबी सड़कों पर गड्ढों को भरा और डामरीकरण किया।
  • ग्रीन बेल्ट विकसित करने पर सतत काम इसके अलावा डिवाइडरों पर पौधारोपण किया
  • निर्माणाधीन भवनों पर ग्रीन नेट का उपयोग अनिवार्य किया इससे सड़क पर धूल में कमी आई
  • सड़क किनारे मलबा डालने वालों पर सतत चालानी कार्रवाई की
  • शहर में ई-वाहनों को बढ़ावा
  • सड़क पर वाहनों की संख्या नियंत्रित करने के उद्देश्य से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 1377 बसों का संचालन

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन