Breaking News in Hindi

जयपुर: राजस्थान के मुख्मयंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) छापेमारी की कार्रवाई इसलिए कर रहा है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नहीं चाहती कि राज्य की महिलाओं, किसानों और गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटी का लाभ मिले।

प्रवर्तन निदेशालय ने राजस्थान में कथित परीक्षा पत्र लीक मामले में धन शोधन की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और दौसा की महुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के परिसरों पर छापे मारे। उसने विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन से संबंधित एक मामले में पूछताछ के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी तलब किया है।

 मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दिनांक 25-10-23 को राजस्थान की महिलाओं के लिए कांग्रेस ने ‘गारंटी’ की घोषणाएं कीं। दिनांक 26-10-23 को कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के परिसरों पर ईडी का छापा पड़ा। मेरे बेटे वैभव गहलोत को ईडी के समक्ष पेश होने का समन जारी किया गया।” उन्होंने कहा, ‘‘अब आप वह समझ सकते हैं, जो मैं कहता आ रहा हूं कि राजस्थान में ईडी की छापेमारी रोजाना इसलिए होती है क्योंकि भाजपा यह नहीं चाहती कि राजस्थान में महिलाओं, किसानों, गरीबों को कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटी का लाभ मिल सके।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की बुधवार को झुंझुनू में एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने पर दो ‘गारंटी’ की घोषणाएं की थीं। उन्होंने कहा कि 1.05 करोड़ परिवारों के लिए 500 रुपये की दर से रसोई गैस सिलेंडर और परिवार की महिला मुखिया को दस-दस हजार रुपये सालाना बतौर सम्मान राशि दिए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...