Breaking News in Hindi

14 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, जानिए किस दिन होगी कौन-सी देवी की पूजा

हाल ही में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया है। अब श्राद्ध पक्ष के बाद शारदीय नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। आश्विन मास की नवरात्रि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर, 9 दिनों तक उनके 9 स्वरूपों की आराधना की जाती है। साथ ही कन्या पूजन और हवन किया जाता है। दशहरे के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। वहीं, इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। कई बार तिथियों के घटने और बढ़ने के कारण नवरात्रि 8 या 10 दिन की भी होती है।

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त

पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, नवरात्रि 9 या 10 दिनों की शुभ मानी जाती है। इस साल नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक मनाई जाने वाली है। 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला शारदीय नवरात्रि का त्योहार 23 अक्टूबर को समाप्त होगा। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 की रात 11.24 मिनट पर शुरू होगी, वहीं 15-16 अक्टूबर की मध्य रात्रि 12.03 मिनट पर यह तिथि समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, 15 अक्टूबर को घटस्थापना की जाएगी। घटस्थापना या कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर की सुबह 11.44 से दोपहर 12.30 तक रहेगा।

नौ दिन होगी इन देवियों की पूजा

15 अक्टूबर 2023, रविवार – मां शैलपुत्री, प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना

16 अक्टूबर 2023, सोमवार – मां ब्रह्मचारिणी, द्वितीया तिथि

17 अक्टूबर 2023, मंगलवार – मां चंद्रघंटा, तृतीया तिथि

18 अक्टूबर 2023, बुधवार – मां कुष्मांडा, चतुर्थी तिथि

19 अक्टूबर 2023, गुरुवार – मां स्कंदमाता, पंचमी तिथि

20 अक्टूबर 2023, शुक्रवार – मां कात्यायनी, षष्ठी तिथि

21 अक्टूबर 2023, शनिवार – मां कालरात्रि, सप्तमी तिथि

22 अक्टूबर 2023, रविवार – मां महागौरी, दुर्गा अष्टमी, महा अष्टमी

23 अक्टूबर 2023, सोमवार – मां सिद्धिदात्री, महानवमी

24 अक्टूबर 2023, मंगलवार – मां दुर्गा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...