Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

14 जनवरी से राहुल गांधी निकालेंगे भारत न्याय यात्रा, जानिए रूट, भाजपा की प्रतिक्रिया

दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अब ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालेंगे। यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। 6000 किमी का फासला तय करते हुए यात्रा मणिपुर से मुंबई तक जाएगी। यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा चरण होगा। यात्रा का उद्देश्य देश के हर नागरिक के लिए न्याय की आवाज को बुलंद करना है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

Bharat Nyay Yatra 2024: All you Need to Know

  • यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगी।
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को मणिपुर से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • यात्रा के लिए विशेष बस बनाई जा रही है। इस दौरान राहुल बीच-बीच में पैदल भी चलेंगे।

राहुल की भारत न्याय यात्रा पर भाजपा की प्रतिक्रिया

भारत न्याय यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा, ’15 जनवरी या उसके आसपास की तारीख शायद इसलिए तय की है ताकि राहुल गांधी अपनी किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा या छुट्टी पर होंगे और उसके बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहते हैं। सच तो यह है कि न्याय क्या है? इस देश में 80 करोड़ लोगों को पिछले कई सालों से पीएम मोदी की सरकार से राशन मिलने के बाद न्याय या न्याय हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.