Breaking News in Hindi

15-16 जून को उज्‍जैन में होंगे सीएम मोहन यादव, करेंगे पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ

उज्जैन। मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव 15 जून को उज्जैन आएंगे। वे दो दिन शहर में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर ने प्रशासनिक संकुल भवन में बैठक की। बताया कि मुख्यमंत्री 15 जून को सुबह 8 बजे उज्जैन आकर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण कार्य में शामिल होंगे।

सुबह 9 बजे रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा में सहभागिता करेंगे। पुलिस कंट्रोल रूम के पास इंडियन कॉफी हाउस का शुभारंभ और भैरवगढ़ स्थित खुली जेल का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद ढेंडिया गांव में शनि मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रम में कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना का भूमिपूजन एवं विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

16 जून को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ करेंगे। शाम 4.30 बजे रत्नाखेड़ी गांव में स्थित नगर निगम की कपिला गौशाला जाएंगे। शाम 5 बजे रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का स्वागत करेंगे और मां शिप्रा को चुनरी अर्पण करेंगे। मध्य प्रदेश की नदियों और जल संरचनाओं के संरक्षण, संवर्धन, पुनरूद्धार को समर्पित जलाभिषेक अभियान का संकल्प दिलाएंगे।

प्रदेश में पहली बार सैटेलाइट मेपिंग के साथ उज्जैन की नदियों की समग्र जानकारी पर आधारित ग्रंथ, शिप्रा अमृत संभवा, सदानीरा, शिप्रा तीर्थ परिक्रमा पुस्तकों एवं सदानीरा अंबुनी आडियो-वीडियो सीडी का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में जल संबंधी जनपदीय गीतों का गायन होगा। मुंबई की पार्श्व गायिका ऋचा शर्मा अपने दल के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....