Breaking News in Hindi

20 लाख बिजली उपभोक्ता को दे दिया बिना रीडिंग का बिल

जबलपुर। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 21 जिलों में मनमाने बिजली बिलों की समस्या बनी हुई है। इसकी वजह आंकलित बिल जारी होना है। कंपनी क्षेत्र में 20 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्हें मासिक बिजली बिल रीडिंग के बिना दिया जा रहा है। यानी आंकलन पर।

मीटर बंद या जलने की वजह से ये आंकलित बिल भेजे जा रहे हैं

कंपनी का दावा है कि मीटर बंद या जलने की वजह से ये आंकलित बिल भेजे जा रहे हैं। इसमें घरेलू उपभोक्ता से ज्यादा गैर घरेलू उपभोक्ता है जिन्हें आंकलन के आधार पर बिल दिया जा रहा है। बिल सहीं तरीके से जारी नहीं होने से पिछले साल की तुलना में राजस्व संग्रह भी 5.46 प्रतिशत घट गया है। अब कंपनी बिल वसूली को लेकर सख्ती की तैयारी कर रही है।

उपभोक्ता कई ऐसे है जिनके परिसर में मीटर ही नहीं है

बिजली कंपनी एक तरफ स्मार्ट मीटर लगा रही है। उपभोक्ता कई ऐसे है जिनके परिसर में मीटर ही नहीं है। हालांकि बिना मीटर वाले उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्र में है। बिजली कंपनी के पास मीटर भी पर्याप्त होने के बावजूद खराब मीटरों को बदला नहीं जा सका है जिसका नतीजा ये है कि आंकलन के आधार पर उपभोक्ताओं को बिल जारी किया जा रहा है भले ही उपभोक्ता की खपत कम हुई लेकिन उसे अधिक बिल अदा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

गांव में सबसे ज्यादा मीटर बंद

ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा मनमाने बिल भेजे जा रहे हैं। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर,सागर, शहडोल, रीवा संभाग में 54 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं जिनकी संख्या 1867183 है इन्हें आंकलन के आधार पर बिजली का बिल भेजा रहा है। सिर्फ यही नहीं गैर घरेलू यानि व्यावसायिक उपभोक्ता चाय-पान, दुकान और अन्य व्यावसाय वाले उपभोक्ता को भी आंकलित बिल मिल रहा है। इसमें इंडस्ट्री के उपभोक्ता भी शामिल है।

बिजली बिल मीटर रीडिंग के आधार पर ही जारी करने का प्रयास होता है। कुछ जगह जरूर मीटर जल या खराब है जिन्हें बदलने की प्रक्रिया की जा रही है बंद मीटर पर आंकलित बिल ही जारी करने का प्रविधान है।

अशोक कुमार धुर्वे,सीजीएम वाणिज्य पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...