Breaking News in Hindi

2024 में भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने को तैयार एक्ट्रेस कंगना रनौत…पिता ने किया कंफर्म

अभिनेत्री कंगना रनोत आगामी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगी और भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ेंगी। यह जानकारी एक्ट्रेस के पिता अमरदीप रनोत ने दी। उनका कहना है कि यदि भाजपा उनकी बेटी को टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। भाजपा उन्हें हिमाचल, महाराष्ट्र या उत्तर प्रदेश से चुनाव मैदान में उतार सकती है। पार्टी अगर उन्हें हिमाचल से चुनाव लड़ाने का निर्णय लेती है तो मंडी संसदीय क्षेत्र उनकी कर्मभूमि होगा। बता दें कि एक्ट्रेस कंगना मूलतः इसी संसदीय क्षेत्र की रहने वाली हैं।

हाल ही में कंगना ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से रविवार को कुल्लू में मुलाकात की जिसके बाद कंगना के चुनाव लड़ने की चर्चाए शुरू हो गई। बता दें कि कुछ माह में कंगना की जेपी नड्डा से यह तीसरी भेंट है। इससे पहले कंगना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह की मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित  कई अन्य नेताओं से शिष्टाचार भेंट कुल्लू के शास्त्री नगर में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंची।

बता दें कि महाराष्ट्र की पूर्व उद्धव सरकार के साथ कंगना का छत्तीस का आंकड़ा रहा है। शिव सैनिकों ने कंगना के मुंबई आने पर विरोध करने की चुनौती दी थी। इतना ही नीहं कंगना के दफ्तर में भी तोड़ फोड़ की गई थी।  जिसके बाद केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई और उसके बाद से  कंगना भाजपा नेतृत्व के साथ नजदीकियां बढ़ी और हर कदम पर केंद्र सरकार की बढ़ाई करती दिखीं इससे पहले राम मंदिर, अनुच्छेद-370 और किसान आंदोलन पर वह सरकार के साथ खड़ी रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप