Breaking News in Hindi

21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी, LG ने राष्ट्रपति से की सिफारिश

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी 21 सितंबर की दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर सकती हैं. सूत्रों का कहना है कि उपराज्यपाल ने इस बाबत राष्ट्रपति और केंद्रीय गृह मंत्रालय को सिफारिश भेजी है. बता दें कि बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि केजरीवाल की ओर से मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की कोई तिथि प्रस्तावित नहीं की गई है. इस बीच, केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आतिशी को विधायक दल का नेता चुना है और आतिशी ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर शपथ दिलाने का आग्रह किया था.

बता दें कि शराब नीति मामले में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. उन्होंने और अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों का इस्तीफा 17 सितंबर के उपराज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को भेज दिया था.

विधायक दल की नेता चुनी गई हैं आतिशी

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की बैठक हुई. इस बैठक में आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया. आम आदमी पार्टी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष गोपाल राय ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर आतिशी के विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...