Breaking News in Hindi

22 जनवरी को इसलिए हो रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, एक साथ बन रहे कई शुभ संयोग

इंदौर। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी इन दिनों जोरों पर हैं और देशभर में इसको लेकर उत्साह का माहौल है। देश में हर रामभक्त इन दिनों 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 22 जनवरी का दिन हिंदू पंचांग के हिसाब के बेहद खास है क्योंकि इस दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ-साथ कई शुभ संयोग निर्मित हो रहे हैं।

अभिजीत मुहूर्त में हुआ था प्रभु राम का जन्म

पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक, प्रभु श्री राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में ही हुआ था। 22 जनवरी 2024 को सोमवार के दिन मृगशीर्ष नक्षत्र में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.11 बजे से शुरू होकर 12.54 बजे तक रहेगा। इस कारण इस मुहूर्त को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ माना गया है। इस शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने से प्रभु श्री राम सदैव मूर्ति में विराजमान रहेंगे।

 

प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त

सनातन धर्म में कोई भी कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी 2024 पौष माह के द्वादशी तिथि को चुना गया है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग जैसे शुभ योग भी निर्मित हो रहे हैं। साथ ही इस दौरान मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, जो काफी शुभ माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन