Breaking News in Hindi

22 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

तखतपुर। पुलिस अवैध नशीले पदार्थ बेचने वालों पर लगातार कारवाई कर रही है। इसी दौरान समडील में आरोपित सतीश उर्फ सत्यप्रकाश भारद्वाज पिता अंधियार भारद्वाज (24) के दुकान में पुलिस ने दबिश देर शराब बेचते आरोपित सतीश उर्फ सत्यप्रकाश भारद्वाज के कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपित को धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। टीम में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पात्रे, मोहन कोराम, राजेश डाहिरे, ओंकार सिंह, चंद्रप्रकाश घृतलहरे शामिल रहे।

शिक्षक का रास्ता रोककर मारपीट, आरोपित गिरफ्ता

स्कूल से घर जा रहे शिक्षक का रास्ता रोककर मारपीट कर के आरोपित फरार हो गया था। मामले को लेकर शिक्षकों ने भी आक्रोश व्यक्त किया था। आरोपित को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। बीते आठ अगस्त को ढनढन निवासी अशोक अनंत, शिवचरण मिलकर ढनढन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक रामकुमार दुबे को गाली-गलौच कर रास्ता रोककर मारपीट किए थे तथा शिक्षक का हेलमेट को भी तोड़फोड़ दिया। मामले में धारा 294, 506, 323, 353, 341, 427, 34 के तहत अपराध कायम कर पूर्व में आरोपित अशोक अनंत तथा शिवचरण डाहिरे गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया था। मामले के एक अन्य आरोपित मनीराम सोनवानी उर्फ मनीष पिता हरप्रसाद सोनवानी (38) निवासी ढनढन लगातार फरार था, उसे बुधवार को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया।

30.6 लीटर देशी शराब के साथ युवक पकड़ाया

मुंगेली। जिले में अवैध शराब को रोकने आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रही है। सहायक आयुक्त आबकारी जीएस नुरूटी ने बताया कि आबकारी वृत्त लोरमी के आबकारी उप निरीक्षक विशेन चंद्रवंशी के नेतृत्व में गठित टीम ने गांधी जयंती शुष्क दिवस के दिन मुखबिर से प्राप्त सूचना पर लोरमी के वार्ड क्रमांक 13 पिन्टू हेला के रिहायशी मकान से 170 पाव कुल मात्रा 30.6 लीटर देशी शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...