Breaking News in Hindi

’26 पार्टियों के गठबंधन में 15 लोग बनना चाहते हैं प्रधानमंत्री’, सांसद रवि किशन ने कसा तंज

 गोरखपुर। बिहार के एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहां की उनकी और बीजेपी की दोस्ती कभी खत्म नहीं होगी। अब इस बयान के राजनीतिक हलकों में सियासी मायने भी तलाशे जा रहे है। अयोध्या की रामलीला में केवट का किरदार निभाने पहुंचे मशहूर एक्टर और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने इसी बयान के जरिए भाजपा विरोधी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 26 पार्टियों में गठबंधन बना है और 15 लोग प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं सोचिए लोग देश का क्या हाल करना चाहते हैं। यही नहीं उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि जातिगत पार्टियां खत्म होने वाली हैं इसलिए वह सनातन धर्म पर अटैक कर रही है।

कहते हैं राजनीति में इशारों के बड़े मायने होते हैं। इसलिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारों के भी मायने निकाले जाने लगे हैं। दरअसल नीतीश कुमार ने बिहार में केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हमारी दोस्ती कभी खत्म नहीं होगी जब तक जीवित रहेंगे तब तक भाजपा से संबंध बना रहेगा। अब इसी बयान पर गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन ने तंज करते हुए कहा कि ऐसा बयान पूरे देश की विभिन्न पार्टियों के नेताओं से आएगा। जो 26 पार्टियों का गठबंधन बना है उसमें फूट हो चुकी है। देश में 15 प्रधानमंत्री बनना चाह रहे हैं सोचिए देश का यह लोग क्या हश्र करने वाले थे देश का यह लोग मार के चटनी बना देते।

रवि किशन ने कहा कि नितीश जी कह रहे हैं कि हम हमेशा बीजेपी वालों से बना कर रखेंगे तो मतलब यह समझ रहे हैं कि वहां पर पूरा घमासान हो गया है नीतीश जी ने आज यह बयान दिया है मैं यह दावे के साथ कहता हूं कि आगे पूरे देश के हर पार्टी से आएगा जो भी 26 पार्टियों का गठबंधन बना है क्योंकि अंदर बहुत बुरी तरीके से फूट हो चुकी है। देश में 15 प्रधानमंत्री बनना चाह रहे हैं सोचिए देश का यह लोग क्या हश्र करने वाले थे देश का यह लोग मार के चटनी बना देते इसलिये ये फूट इंडिया में हो चुकी है और हर पार्टी में हर तरह से नेता बार-बार आएंगे।

इसी के साथ रवि किशन ने बड़ी राजनैतिक भविष्यवाणी भी कर डाली। उन्होंने कहा कि जाति मानसिकता वाली क्षेत्रीय पार्टियों समाप्त होने वाली हैं इसलिए यह लोग सनातन धर्म पर हमला कर रहे हैं। सारी सुविधाएं मुसलमान को भी मिल रही है हिंदुओं को भी मिल रही है वोट दे ना दे यह मेरे मोदी जी विलिव भी नहीं करते वह सबके लिए एक ही तरह सोचते हैं क्योंकि भारत को विराट बनाना है उनको यह जाति मानसिकता वाली पार्टियां क्षेत्रीय पार्टियों यह सब खत्म होने के कगार पर है इसीलिए लोग सनातन धर्म पर अटैक कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप