Breaking News in Hindi

27 अगस्त को शनि पृथ्वी के होगा सबसे करीब, 30 को चांद हल्का नीला देगा दिखाई

Astronomical Events in August 2023: 27 और 30 अगस्त को बड़ी खगोलीय घटनाएं होंगी। 27 अगस्त को शनि पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इसके आसपास चमकीला विलय नजर आएगा। इसके बाद 30 अगस्त को आसमान में ब्लू मून दिखाई देगा। चंद्रमा का रंग हल्का नीला रहेगा। इससे पहले 1 अगस्त को सुपर मून दिखाई दिया था।

खगोलविदों के अनुसार, ऐसा तब होता है जब एक महीने में दो पूर्णिमा हों। पहली पूर्णिमा पर सुपर मून था। अब ब्लू मून दिखाई देगा। इस दिन चांद कुछ अधिक बड़ा दिखाई देता है।

इन जातकों को रहना होगा सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दोनों ही घटनाओं का परिणाम सकारात्मक होगा। उन जातकों को सावधान रहना होगा। जिनकी जन्म कुंडली में चंद्रमा कमजोरी स्थिति में है।

शनि ग्रह रहेगा पृथ्वी के करीब

27 अगस्त, 2023 की शाम को पूर्व दिशा में शनि ग्रह दिखाई देगा। इसके आसपास रिंग जैसा दिखाई देगा। यह स्थिति शनि के पृथ्वी के बेहद करीब आने के कारण बनेगी।

शनि की पूजा से मानसिक कष्ट होगा दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि कुंभ राशि में हैं। इस राशि के वे स्वामी हैं। इस दिन पृथ्वी के करीब होने पर सकारात्मत परिणाम होंगे। शनि की तीसरी दृष्टि देवगुरु बृहस्पति पर और सप्तम दृष्टि सूर्य व बुध पर होगी। इस दिन शनि देव की पूजा करने से मानसिक कष्ट दूर होगा। वहीं, 30 अगस्त को चंद्रमा पृथ्वी के निकट रहेगा। जिन व्यक्तियों की कुंडली में शनि और चंद्रमा की युति बनी है। वे वाहन संभाल कर चलाएं। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप