Breaking News in Hindi

29 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने की बड़ी कार्रवाई

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत लगभग 29 लाख रूपए है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक टच स्क्रीन मोबाइल, एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी पूर्व से आदतन अपराधी है और पहले भी कई गंभीर मामलों में गिरफ्तार होकर जेल काट चुका है।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मेला ग्राउण्ड में सुलभ कॉम्पलेक्स के पास स्कूटी पर स्मैक तस्कर पहुंचा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय जाटव पुत्र अतर सिंह निवासी शब्दप्रताप आश्रम लक्ष्मण तलैया बताया। पुलिस टीम द्वारा संजय जाटव की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से स्मैक बरामद की गईं। जब्त की गई 290 ग्राम स्मैक की कीमत लगभग 29 लाख रूपए पाई गई।

आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करके गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर ग्वालियर में बेचना बताया। पूछताछ में स्मैक तस्कर से स्थानीय नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी मिली है, जिस पर क्राइम टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। तस्कर के खिलाफ पूर्व से डेढ़ दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...