Breaking News in Hindi

3 दिन से गायब बेटी की पतासाजी के लिए मां ने एसपी से लगाई गुहार

कटनी। बरही थाना क्षेत्र निवासी एक महिला बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और बेटी के गुम होने के बाद उसको कैद किए जाने की शिकायत दी। महिला गंगा पटेल ने दिए आवेदन में कहा है कि उसकी बेटी रोजाना सिलाई सीखने जाती थी और 15 दिसंबर को वह सिलाई सीखने गई लेकिन वापस नहीं लौटी। जिसके चलते आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारी में पूछताछ की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं लगी। जिसके बाद पिता ने बरही थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

महिला ने बताया कि लगभग तीन दिन बाद उसकी बेटी का फोन आया कि गंजबसौदा क्षेत्र निवासी शिवराज रघुवंशी उसको जबरन अपहरण करके ले गया है और घर में कैद करके रखा हुआ है। साथ ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला ने बताया कि इस संबंध में उसने बरही पुलिस को भी जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते उसने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बेटी की खोज कराने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...