Breaking News in Hindi

3 महीने से लापता दो छात्रों की हत्या, सामने आई खौफनाक तस्वीर… अभी तक नहीं मिले शव

मणिपुर में जुलाई से लापता दो छात्रों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद राज्य सरकार ने लोगों से संयम बरतने और अधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने देने की अपील की है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सचिवालय द्वारा सोमवार देर रात जारी किये गए एक बयान में राज्य सरकार ने कहा कि जांच के लिए मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया गया है। छात्रों की पहचान फिजाम हेमजीत (20) और हिजाम लिनथोइनगांबी (17) के रूप में की गई। दोनों जुलाई से लापता थे। बयान में कहा गया है, ‘‘केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से राज्य की पुलिस छात्रों के लापता होने की परिस्थितियों का पता लगाने और उनकी हत्या करने वाले षड्यंत्रकारियों की पहचान करने के लिए जांच कर रही है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।” एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को सतर्क कर दिया गया है और छात्रों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त उपाय किए गए हैं। बयान में कहा गया कि सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया कि ‘फिजाम हेमजीत और हिजाम लिनथोइनगंबी के अपहरण और हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी’। यह भी बयान में कहा गया कि सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से ‘संयम बरतने और अधिकारियों को जांच करने देने’ का आग्रह किया। लापता छात्रों की दो तस्वीरें सोमवार रात सोशल मीडिया पर आईं। इनमें से एक तस्वीर में कथित तौर पर छात्र दो हथियारबंद लोगों के साथ नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में दो शव दिख रहे हैं। दोनों छात्र 6 जुलाई से लापता थे। पुलिस ने पहले कहा था कि दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है और उनके मोबाइल फोन भी बंद पाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके फोन की आखिरी लोकेशन चुराचांदपुर जिले के लमदान में पाई गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप