Breaking News in Hindi

30 करोड़ से कोलार में बनेगी फोरलेन सीमेंट कंक्रीट की सड़क, पांच लाख आबादी को मिलेगी सुविधा

भोपाल। हुजूर विधानसभा क्षेत्र में विकास निरंतर हो रहे हैं। इसी के तहत कोलार सिक्सलेन के बाद कोलार में अब एक फोरलेन बनेगी। 30 करोड़ की रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा ने गुरुवार को भूमिपूजन किया। बनने वाली फोरलेन सीमेंट कंक्रीट सड़क अकबरपुर तिराहे से दानिशकुंज चौराहा होते हुए कलियासोत नहर समानांतर सड़क से जुड़ेगी। इससे पांच लाख की आबादी को सीधी सुविधा मिलेगी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कोलार में ही भोपाल की पहली सबसे बड़ी सिक्सलेन सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है।

फोरलेन सड़क के लिए दानिशकुंज चौराहा का चौड़ीकरण किया जाएगा। दानिश पुल पर एक और अतिरिक्त पुल का निर्माण भी किया जाएगा। यह पुल कालीबाड़ी दानिश पुल के समानांतर बनेगा। 80 मीटर लंबे इस पुल से यहां लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। छह किलोमीटर लंबे 24 मीटर चौड़ी सड़क पर स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। कोलार सिक्सलेन के अकबरपुर तिराहे से दानिश कुंज चौराहा होते हुए बाबड़िया से कलियासोत नहर समानांतर सड़क से जुड़ने वाली सड़क पर 1.5 मीटर डिवाइडर के साथ सात-सात मीटर चौड़ी कंक्रीट सड़क दोनों ओर 1.5-1.5 मीटर पेव शोल्डर के साथ ड्रेनेज का निर्माण भी किया जाएगा।

21 सौ लोगों को बांटे आवासीय पट्टे

विधायक रामेश्वर शर्मा ने फोरलेन रोड का भूमिपूजन के साथ ही लोगों को 2100 आवासीय पट्टे भी वितरित किए। ये पट्टे लोगों को जमीन का मालिकाना हक देंगे। पट्टे मिलने के बाद लोगों को काबिज भूमि का मालिकाना हक मिलेगा। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास लेने की पात्रता भी मिलेगी। इसके अलावा पट्टा का दस्तावेज बैंक से ऋण लेने के लिये भी मान्य होगा। इस सौगात के बाद स्थानीय लोगों ने विधायक शर्मा का आभार माना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....