Breaking News in Hindi

30 साल बाद बन रही भूमि और सूर्य पुत्र की युति, इन 3 राशियों का 2024 में धनवान बनना तय

इंदौर।  हर महीने ग्रह अपनी स्थिति में परिवर्तन करते हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। प्रत्येक ग्रह का गोचर समय भिन्न होचा है। एक राशि में कई बार एक से अधिक ग्रह विराजमान होते हैं। साल 2024 में शनि और मंगल की युति होगी। दोनों ग्रहों का मिलन 30 साल बाद होगा। इसलिए ये संयोग कुछ राशियों के जीवन में सुख और उन्नति लेकर आएगा।

मिथुन राशि

शनि और मंगल की युति मिथुन राशिवालों के लिए लाभकारी हो सकती है। मन के कार्य समय पर पूरे होंगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। सफलता मनोबल को ऊंचा रखेगी।

तुला राशि

शनि और मंगल की युति से करियर और आर्थिक स्थिति में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। जीवन में चल रही समस्याएं सुलझ सकती हैं। कठिन कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। नकारात्मक गलतफहमियां दूर होंगी। अगर अविवाहित है तो अच्छा रिश्ता आ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए अच्छे समय की शुरुआती होगी। कोई खास उपलब्धि हासिल हो सकती है। शनि और मंगल की युति से सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जैसा सोचेंगे वैसे ही परिणाम मिलेंगे। पुरानी बातों को छोड़कर नवीन काम की ओर बढ़ना लाभदायक रहेगा।

नए साल में शनि देव का रहेगा आधिपत्य

आगामी साल 2024 पर शनिदेव का आधिपत्य रहेगा। इसके बाद चंद्रमा और राहु अधिक प्रभावशाली रहेंगे। अंक ज्योतिष के अनुसार, साल का गणित का कुल जोड़ 2+0+2+4= 8 है। 8 अंक शनि का है। इसमें दो बार 2 अंक और एक बार 4 आया है। 2 चंद्रमा और 4 राहु का अंक है। इस वर्ष 2024 में शनि, चंद्रमा और राहु के शुभ-अशुभ फल प्राप्त होंगे। हालांकि कर्मफलदाता सबसे अधिक प्रभावशाली रहेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप