Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

30 साल बाद शनि और शुक्र का होगा आमना-सामना, इन राशियों पर बरसेगा बेशुमार पैसा

इंदौर। 2025 तक शनि ग्रह कुंभ राशि में भ्रमण करेंगे। शुक्र ग्रह भी 2024 तक कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 30 साल बाद ऐसा मौका आएगा जब शुक्र और शनि की युति होगी। शनि जब अपने मित्र शुक्र के साथ मिलेंगे तो कुछ राशियों का भाग्य चमकेगा।

मेष राशि

मेष राशि के एकादश भाव शुक्र और शनि के मिलने से धन का बहुत फायदा होगा। आपका करियर अगर खराब चल रहा है, तो उसमें भी फायदा होगा। आपके जीवन में शुभ समाचार आएंगे। आपका व्यापार बढ़ जाएगा। छात्रों की मेहनत भी सफल होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के दशम भाव में शनि और शुक्र का मिलन होगा। आप जो भी काम कर रहे हैं, उसमें आपकी तरक्की निश्चित है। आप अगर नौकरी कर रहे हैं, तो प्रमोशन होने की उम्मीद है। व्यापार कर रहे हैं, तो जबरदस्त मुनाफा होगा। परिवार का सुख आपको मिलेगा। छात्रों की मेहनत सफल होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के नवम भाव में शनि और शुक्र का मिलन होगा। आपको इस मिलन से बहुत फायदा होगा। आपकी किस्मत आप पर मेहरबान होगी। आप तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। पितरों का तर्पण करेंगे, तो शुक्र और शनि के मिलन का बहुत फायदा पहुंचेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के सप्तम भाव में शनि और शुक्र का मिलन होगा। इसका मिलना आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आप अपने जीवनसाथी का सम्मान करें। उनकी सेहत के बारे में चिंतित रहें। व्यापार में पार्टनर से सतर्क रहें।

डिस्क्लेमर

”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.